best news portal development company in india

देसी टार्जन के नाम से पहलवान संजय सिंह श्रीनाथ वृंदावन धाम पहुंचे, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

मथुरा, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज देश विदेश में विख्यात देसी टार्जन के नाम से पहलवान संजय सिंह श्रीनाथ वृंदावन धाम पहुंचे उनके पहुंचने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संरक्षक डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया । इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए देसी टार्जन संजय सिंह ने कहा आज में एक महिम के अंतर्गत ब्रज में आया हूं इस मुहिम के अंतर्गत पिछले 5 दिनों से सप्टे मारकर पलवल से चलकर वृंदावन पहुंच हूं इस अभियान के अंतर्गत में सनातन धर्म को बढ़ाने के साथ ब्रह्मचारी, जीवन नशा मुक्ति, गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता, घोषित करना है इसके लिए मैंने श्री वृंदावन आकर बहुत सारे पूजनीय महाराजाओं से आशीर्वाद लिया है आज उसी के अंतर्गत डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री जी के निवास स्थान श्रीनाथ धाम वृंदावन में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया है जिससे आगे चलकर और भी में अधिक परिश्रम और मेहनत कर सकूं और इसी तरह आगे बढ़ता रहूं । समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा आज अधिकतर युवा नशे की तरफ जा रहा है इसको लेकर जागरूकता की बहुत ज्यादा जरूरत है इस चीज को लेकर देसी टार्जन पिछले काफी वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं आज उनके इस सराहनीय प्रयास से अब तक 22 विश्व रिकॉर्ड बन चुके हैं उसके लिए उन्होंने देसी टार्जन को बधाई देने के साथ स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम में चंद्र मोहन दीक्षित दीपक सारस्वत अर्जुन सिंह, देवेंद्र पाठक रही मौजूद ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें