
शमशाबाद, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, तंबाकू गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोलर बैटरी इनवर्टर सहित लाखों का मॉल लेकर हुए फरार पीड़ित गोदाम स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला बाजार कला निवासी अतुल कुमार पुत्र हेमचंद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर उनकी तंबाकू गोदाम जिसमें तंबाकू का प्लांट है जो नगर के मोहल्ला लाडमपुर दोयम लंका मैदान के निकट है गोदाम में तंबाकू का कार्य होता है दी गई तहरीर में यह भी कहा गया गोदाम में सोलर प्लांट लगा था बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर लगी 10 सोलर बैटरी तथा एक इनवर्टर चोरी कर लिया घटना की जानकारी सुबह को हुई पीड़ित गोदाम स्वामी अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना में गोदाम स्वामी को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। चोरी की घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है।



