best news portal development company in india

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गन्ना किसानों के पक्ष में जिला प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जिला कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पर गन्ना किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया सबसे पहले सभी किसान विकास भवन तिराहे से नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का चित्र भी था कलेक्ट्रेट परिसर में सभी किसानों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर उनकी जयंती के उपलक्ष्य में पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों पर चलने का आवाहन किया इस अवसर पर बोलते हुये जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि
पूरे देश में आव्यवस्था और अस्थिरता का माहौल पैदा हुआ है इतिहास गवाह है जब जब इस धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब ऐसे ही महापुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के रूप में जन्म लेते हैं बारडोली सत्याग्रह इनका बहुत बड़ा सत्याग्रह था अंग्रेजों के खिलाफ था आज आप किसके खिलाफ लड़ रहे हो आज आप आजाद भारत में जो आपके अपने अधिकारी है जनप्रतिनिधि है सरकार में बैठे मंत्री हैं उनके खिलाफ लड़ रहे हो लड़ना सरल है लेकिन उस समय अंग्रेजों से लड़ना मुश्किल था सरदार वल्लभभाई पटेल जी महान थे और आगे उन्होंने कहा कि कायमगंज चीनी मिल से जो गन्ना सेंटर रूपापुर चीनी मिल चले गए है वह किसी भी कीमत पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद नहीं जाने देगी यदि किसानों के साथ जबरदस्ती हुई तो वहीं गन्ना ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर जिलाधिकारी कार्यालय पर लाया जायेगा और गन्ने का मूल्य भी जिलाधिकारी महोदय से ही लिया जाएगा
और आगे उन्होंने कहा कि गन्ना सेंटर पर हाइड्रा से गन्ना उतराई प्रति ट्राली ₹200 ली जाती है वह अब नहीं ली जाएगी बहुत बड़ा निर्णय हुआ है 48 घंटे का समय दिया गया है अगर सेंटरों को वापस नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा जिसकी रूपरेखा आज रात राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी से वार्ता के बाद तय होगी आगे उहोंने आगे कहा कि कायमगंज के जनप्रतिनिधि भी सामने निकल कर आए और गन्ना किसानों का सरकार से वार्ता कर उन्हें सहूलियत दिलाए भी तो अगली बार चुनाव में किसानों के बीच वोट की राजनीति न करें जिला गन्ना अधिकारी सुधीर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और किसानों को सरकारी चीनी मिल की विफलता बताई आगे उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कमालुद्दीनपुर में पंचायत उत्सव भवन बनना तय हुआ है वह सरासर गलत है उत्तर प्रदेश सरकार के जिओ के हिसाब से इस पंचायत उत्सव भवन को ऐसी जगह बनाया जाए जिससे क्षेत्र वासी सुगमता से पहुंच सके इसको इस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार करने के लिए बनवाया जा रहा है जिसको भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद कभी भी नहीं होने देगी ।

इसी अवसर पर बोलते हुए जिला महासचिव अभय यादव ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश सरकार की बहुत बड़ी साजिश है ऐसा ही जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में जूट मिल के साथ भी हुआ है पहले उसे कच्चा माल देना बंद किया और धीरे-धीरे सूत मिल को ही बंद कर दिया गया और आज वह बदहाली में है और आज उसको यूपीडा को सौंप दिया गया है अभी तक कोई भी उद्योग वहां पर नहीं लगा है ऐसी ही हालात कायमगंज चीनी मिल की होने वाली है इसमें भी यही धीरे-धीरे कच्चे माल को बंद करेंगे फिर उसके बाद चीनी मिल को ही बंद कर देंगे और फिर यहां का किसान रूपापुर चीनी मिल के ऊपर निर्भर हो जाएगा और रूपापुर चीनी मिल फिर अपने मनमाने तरीके से यहां के किसानों को बर्बाद करेगी |
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील दीक्षित बाबा जी ने की और संचालन गोपी शाक्य ने किया|
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य,कृष्ण गोपाल मिश्रा,संजीव सोमवंशी,बृजेश गंगवार,अभय यादव अरविंद गंगवार, पुजारी कटियार ,सुग्रीव पाल,गुड्डू यादव,राजेश गंगवार,दिनेश सिंह गौर,संजीव यादव, अनीश सिंह सोनू सोमवंशी,रामप्रकाश पलिया,कश्मीर सिंह गंगवार, अनुज राजपूत, पवन जोशी, टिंकू यादव,बड़े यादव, शिवराम शाक्य,प्रदीप यादव, अंकेश गंगवार,अजीत सोमवंशी आशीष यादव,अभय गंगवार,दीपांकर शाक्य,सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें