best news portal development company in india

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से रहस्यमय परिस्थितियों में छात्रा लापता,वार्डन और गार्ड की लापरवाही

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज- राजेपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार तड़के बड़ी लापरवाही सामने आई। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 की छात्रा 12 वर्षीय सोना पुत्री विजय शंकर निवासी कादरी गेट सुबह करीब 4:50 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। यह घटना विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जानकारी के अनुसार, जब सुबह विद्यालय की वार्डन ममता रानी ने सभी छात्राओं को तैयार होने के लिए जगाया तो सोना अपने बिस्तर पर नहीं मिली। तत्काल विद्यालय परिसर में तलाश की गई, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।करीब सुबह 8 बजे के आसपास छात्रा अपने घर पहुंच गई, जिसके बाद परिजनों ने वार्डन को सूचित किया कि बच्ची सुरक्षित घर आ गई है वार्डन ममता रानी ने पुष्टि की कि छात्रा सकुशल लौट आई है, लेकिन इस घटना ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय के मुख्य गेट पर गार्ड की मौजूदगी के बावजूद छात्रा कैसे बाहर निकल गई, यह सबसे बड़ा प्रश्न बन गया है। बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि घटना में वार्डन और गार्ड दोनों की लापरवाही स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Comment