
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आपको बता दें कि जनपद में छात्र–छात्राओं के हित में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था जीवीए ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट को अब आइसेक्ट की मान्यता मिल गई है आइसेक्ट एक बहुत ही बड़ा और व्यापक शैक्षणिक ग्रुप है जो कि भारत सरकार के अंतर्गत विश्वविद्यालय सहित लगभग 2 से 3 दर्जन कैटेगरी में विभिन्न कोर्सेज प्रणाली को संचालित करता है, जब हमने आइसेक्ट के बारे में देखा तो एक विस्तृत और विराट शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी मिली आईसेक्ट के अंतर्गत विभिन्न विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं और जिसकी 40 बर्ष पहले से मान्यता प्राप्त है एवं विभिन्न राज्यों में आईसेक्ट अपने केंद्रों को शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से संचालित कर रही है,जनपद फर्रुखाबाद में लगभग 9 बरसों से स्थापित जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन अवस्थी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आईसेक्ट संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में भी योगदान कर रही है, आईसेक्ट के अपने स्वयं के प्रकाशन केंद्र भी स्थापित हैं एवं उन्होंने बताया कि आईसेक्ट भारत का प्रथम सामाजिक उद्यम है,जो कि कौशल विकास, उच्च शिक्षा,वित्तीय समावेशन,खाद्य प्रसंस्करण,विनिर्माण, ई गवर्नेंस और अन्य आईसीटी–सक्षम सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है,उन्होंने बताया कि आईसेक्ट का मुख्य उद्देश्य अर्ध शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक अथवा आर्थिक विकास के लिए बढ़ावा देना है,आइसेक्ट का मुख्यालय भोपाल में स्थित है चार दशकों से आईसेक्ट विभिन्न इलाकों में व्यक्तियों को शसक्त बना रहा है,और शिक्षा सहित रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रहा है।
अतः जनपद में आईसेक्ट की मान्यता हमारे संस्थान जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को मिली है जो कि हमारी संस्था सदैव छात्र छात्राओं के हितों में अग्रणी भूमिका निभाती है,इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जो छात्र छात्रा इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं उनके लिए आईसेक्ट का एक बहुत बड़ा योगदान है जिसके द्वारा विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई जारी कर सकते हैं और स्नातक व परास्नातक में प्रवेश ले सकते हैं साथ ही कंप्यूटर,हेल्थ केयर,ब्यूटी एंड वेलनेस,एग्रीकल्चर,ऑटोमोटिव,इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर,फूड प्रोसेसिंग,ग्रीन जॉब्स,मैनेजमेंट प्रोफेशनल स्किल्स,रिटेल,टेलीकॉम, टूर एंड ट्रैवल,लाइफ इंश्योरेंस,टेक्सटाइल, प्लम्बिंग,इंटीरियर डिजाइनिंग, आईसेक्ट एनएसडीसी. आदि में दक्षता हासिल कर रोजगार मंत्रा जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़कर जीवनोपयोगी साधन सिद्ध कर सकता है। फर्रुखाबाद में जीवीए ग्रुप के माध्यम से समय समय पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है और आईसेक्ट के अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र के रूप में अब छात्र छात्राओं के लिए नए नए आयाम स्थापित करने का कार्य संस्थान कर रहा है,साथ ही जल्दी ही एक जीवीए टैलेंट हंट के नाम से जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसमें विभिन्न छात्र छात्रा प्रतिभाग भी करेंगे।



