
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद में प्रतिवर्ष गंगा जी में आनेवाली बाढ़ से जनपद का बहुत बड़ा क्षेत्र प्रभावित होता है हर वर्ष लाखों लोग इस बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित होते हैं गांव के गांव का अस्तित्व खत्म हो जाता है लाखों एकड़ जमीन गंगा जी की लाई गई रेत के कारण और कटान के कारण कृषि योग्य नहीं रहती है प्रतिवर्ष हजारों जानवर और जनहानि होती है इससे बचाव के लिए आवश्यक है की गंगा जी के दोनों किनारो पर तटबंध बने इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगहों पर लोग तटबंध बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं इस आवाज को सामूहिक आवाज बनाने के लिए दिनांक 14 नवंबर दिन शुक्रवार को समय 12:00 बजे दिन स्थान जमापुर चौराहा फर्रुखाबाद पर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है जिसमें की भविष्य मे तटबंध बने इसके लिए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी यह जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने लोगों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपने विचारों को रखें।



