best news portal development company in india

नवाबगंज थाने का घेराव पुलिस अधीक्षक महोदया के हस्तक्षेप के बाद टला–

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने नवाबगंज थाने का घेराव की घोषणा की थी प्रशासन दो दिन से बातचीत करना चाह रहा था उसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक महोदया जी ने हमारे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की l
और स्पष्ट कर दिया कि श्रीमती सावित्री देवी जी अपनी जगह पर काबिज रहेगी उनके खिलाफ जो हरिजन एक्ट का मुकदमा लिखा गया है सीओ मोहम्मदाबाद उसकी जांच करेंगे और उसको खत्म करने का काम करेंगे सावित्री जी की जमीन जो विपक्ष ने कब्जा करने का आविधिक रूप से प्रयास किया उसके खिलाफ जांच होकर मुकदमा लिखा जाएगा ऐसा आश्वासन पुलिस अधीक्षक महोदया जी ने दिया उनके आश्वासन के बाद थाना नवाबगंज का घेराव टाल दिया गया है जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि थाना दिवस जो है राजस्व के अधिकारियों पुलिस विभाग के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं विधिक रूप से समस्याओं का मौके पर हल करने के नाम पर राजस्व विभाग को पुलिस द्वारा रुपए की वसूली की जाती है उक्त प्रकरण में भी ऐसा ही हुआ है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रवैया नहीं सुधरा तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेगी सर्व जातीय सर्व खाफ सम्मेलन जो मुजफ्फरनगर के सोरम में हुआ था जिसमें 11 प्रस्ताव समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए पास किए गए थे भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन फर्रुखाबाद पंपलेट छपवाकर गांव-गांव उन प्रस्ताव के विषय में किसानों को बताएगी और कुरीतियां दूर करने का प्रयास करेगी ऐसा जिला अध्यक्ष अजय कटियार जी ने कहा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद ने कहा कि पुलिस अपना रवैया बदल ले नहीं तो पुलिस का घेराव किया जाएगा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी जी ने कहा थाना अध्यक्ष नवाबगंज संगठन का विरोध पूर्ण भावना शिकार कर रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर उन्होंने अपनी कार्य शैली नहीं बदली तो भारतीय किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी थाने का घेराव करेगी l


इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, अफरोज मंसूरी, गोपी शाक्य जिला उपाध्यक्ष बृजेश गंगवार जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा ,अनुज राजपूत, अरविंद गंगवार जिला संगठन मंत्री टिंकू यादव, राजेश गंगवार जिला सचिव संजय यादव कश्मीर सिंह गंगवार, शिवराम शाक्य,कन्हैया लाल , बांके लाल , व 500 से अधिक किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें