best news portal development company in india

तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति ने फर्रुखाबाद विकास मंच के भईयन मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति ने फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा (आशीष मिश्रा) के नेतृत्व में बहुत बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिले की सीमा से जिले की सीमा तक गंगा जी के दोनों किनारो पर तटबंध बनाने के लिए ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई जनपद में बाढ़ से बचाव के लिए बहुत आवश्यक है कि तटबंध बने जिला अधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इस मांग पर बहुत सकारात्मक रुख दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द इस पर कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि जनपद में प्रतिवर्ष भीषण बाढ़ से गंगा जी के दोनों किनारो पर बसे हजारों गांव और इसमें रहने वाली लाखों की जनता बहुत बुरी तरीके से प्रभावित होती है न जाने कितने लोगों की जान खेत , घर मकान एवं पशुधन की हानि होती है यह हर वर्ष होता है इसलिए बहुत आवश्यक है तदबंध बने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन के माध्यम से बता दिया गया है की ठीक 1 महीने में अगर इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ ना हुई तो जन संघर्ष समिति व्यापक आंदोलन प्रारंभ कर देगी सर्वप्रथम जनपद के प्रारंभिक गांव से लेकर जहां तक गंगा जी जनपद में बहती हैं वहां तक सैकड़ो लोगों के साथ में पदयात्रा की जाएगी जन-जन को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा और सरकार के ना सुनने पर जनपद की प्रत्येक तहसील पर बड़ा आंदोलन होगा किसी भी सूरत में जब तक तटबंध नहीं बनेगा तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है प्रधान अनूप अग्निहोत्री ने कहा तटबंध क्षेत्र के लिए जीवन रेखा बनेगी जिससे लोगों की बर्बादी रुकेगी इसलिए इसका बनना बहुत आवश्यक है राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा गंगा जी के दोनों तरफ बसने वाले क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति चाहते हैं कि तटबंध बने बाढ़ के समय जो तबाही होती है उसे हमेशा के लिए बचा जा सकेगा बिलावलपुर प्रधान महाराम सिंह पालने कहा कि यदि टाटा वंदना बना तो अगले वर्ष कई गांव नक्शे से मिट जाएंगे , डॉ पंकज राठौर ने कहा की हर हालत में तदबंधन बनना बहुत जरूरत है प्रधान गौरव सिंह कुशवाहा ने कहा तटबंध बनेगा तभी जीवन बचेगा तभी खेत बचेंगे ओपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि तटबंध बनने से लोगों का जीवन सुधर जाएगा गंगा पार का भविष्य सभर जाएगा करणी सेना के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा करणी सेना पूरी तरीके से इस आंदोलन में सम्मिलित है और हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर तटबंध बनाओ अभियान में हिस्सेदारी लेगी, फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के सभासद कृष्ण मोहन शर्मा उर्फ नन्हे पंडित, महेश अग्निहोत्री बाबू, उमेश गौतम, विश्वनाथ वर्मा, शशांक शेखर मिश्रा, आशुतोष अग्निहोत्री डब्बू आदि ने भी इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की और कहा कि सारे सभासद भविष्य में इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से निशु दुबे पूर्व सभासद, राजीव पाल,प्रशांत पाठक ,ओपेंद्र सिंह यादव, राहुल दीक्षित गुड्डा, प्रशांत मिश्रा, आयुष सक्सेना, सनी बाथम,श्याम मनोहर शुक्ला, लवी सक्सेना,सागर गुप्ता, ओम निवास पाठक, राजीव वर्मा, मोहित खन्ना, विष्णु मिश्रा, सुभाष कोटेदार, गौरव सिंह कुशवाहा प्रधान, रामवीर बाथम प्रधान, शिवांग बाजपेई, साहिल मिश्रा चित्रांश त्रिवेदी, राहुल, शाहिद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें