best news portal development company in india

सपा जिला कार्यालय में संविधान दिवस पर आधारित गोष्ठी का किया गया आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय फर्रुखाबाद में संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष  चंद्रपाल सिंह यादव ने की। इस अवसर पर संविधान दिवस पर आधारित एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, जो हर नागरिक को अधिकार और समानता प्रदान करता है। इसे सुरक्षित रखना हर भारतीय का प्रथम कर्तव्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि *भारतीय जनता पार्टी संविधान की मूल भावना को कमजोर* करने और लोकतांत्रिक ढांचे को बदलने की कोशिश कर रही है, जो देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मजबूत नींव है, जिसकी रक्षा करना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं और मूल सिद्धांतों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे देशवासी कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि संविधान ही देश चलाता है और आज भारतीय जनता पार्टी संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। नए-नए तरीकों से अपने चुनावी फायदे के लिए बदलाव की कोशिशें लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं।

इस अवसर पर जिला सचिव विजय अनुरागी, डॉ. आकाश यादव ,यशवर्धन सिंह यादव (छात्र सभा जिला सचिव), अक्षय यादव (जिला सचिव छात्र सभा), डॉ. आकाश यादव, चंद्र प्रताप सिंह यादव, विवेक भारद्वाज, शीलू, अखिल कठेरिया (प्रदेश सदस्य, छात्र सभा), अर्पित चौहान, यश गुप्ता, रजत मिश्रा, देव चौहान, हरिओम पाल, निखिल यादव, आदर्श कश्यप, अनंत यादव, आयुष पाल, अभिराज यादव, आदित्य शाक्य, राजा पांडे, आशुतोष यादव, धीरज राजपूत, आदित्य शाक्य, राज यादव शामिल रहे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें