best news portal development company in india

तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज राजेपुर ब्लॉक के ग्राम सरह में तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने आकर तटबंध बनाओ अभियान को अपना पूरा समर्थन साथ और संघर्ष करने का वादा किया आज की बैठक में और लगातार तटबंध बनाओ अभियान के तेजी पकड़ने से अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य भी पहुंचे और उन्होंने तटबंध बनाने के लिए चल रहे आंदोलन में अपना पूरा साथ देने की घोषणा की उन्होंने कहा की मैं पूरी ताकत लगा दूंगा हर हाल में तदबाण बनेगा और यह समस्या आप लोगों की अकेली समस्या नहीं है क्योंकि मैं स्थानीय विधायक हूं सर्वप्रथम मेरी जिम्मेदारी बनती है की तटबंध बने विधायक सुशील शाक्य ने कहा की आप लोगों की जो ताकत है उसके आगे शासन और प्रशासन को तटबंध बनवाना पड़ेगा मेरा सौभाग्य है कि हमारी जनता अपने अधिकारों के लिए जागरुक है और आप लोगों की जागरूकता को देखकर मैं भी पूरी तरीके से लगकर तटबंध बनवाने के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा और तटबंध जरूर बनेगा उन्होंने जन संघर्ष समिति को इस कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया कि आप लोगों के प्रयासों से हम सब लोग मिलकर तदबंध बनवाएंगे और पूरे गंगा पार क्षेत्र में खुशहाली आएगी।

तदबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोग इस बात का संकेत हैं की जो मुहिम हम लोगों ने चलाई थी वह सफल हो रही है और जब तक तटबंध बनवाने की शुरुआत नहीं होगी तब तक हम लोगों का आंदोलन रुकने वाला नहीं है लगातार इस आवाज को दिन पर दिन बढ़ते जाना है समाजसेवी स्वर्ण सिंह बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपना बहुत समय यहां पर व्यतीत किया है और मैंने देखा है की बाढ़ से पूरा क्षेत्र कितना प्रभावित होता है इस पूरे क्षेत्र को बचाने के लिए तटबंध बनना बहुत जरूरी है राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा हमारा आपका संघर्ष ही तटबंध बनवाएगा और इसके लिए हम सब लोगों को आवाज लगातार उठाते रहना है जब तक तटबंध नहीं बनेगा तब तक हम सब लोग चैन से नहीं बैठेंगे हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू भैया ने कहा कि जिस क्षेत्र में हर व्यक्ति बाढ़ की विभीषिका से परेशान होता है लोगों के खेत खलियान घर मकान सब बर्बाद होते है अब पूरे क्षेत्र में ठान लिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए तटबंध बनवाकर ही रहेंगे खुटिया के पूर्व प्रधान अखिलेश तिवारी उर्फ बाबूजी ने कहा किया जनता की ताकत है आज विधायक जी जनता के मंच पर आकर जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ने की बात कर रहे हैं अनिल तिवारी कोटेदार ने कहा कि जन संघर्ष समिति ने इस बीड़ा को उठाया है या जन-जन की पीड़ा है और मुझे पूरा विश्वास है कि टठबंध जरूर बनेगा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा स्वदेश त्रिवेदी ने कहा कि सब लोग तदबंध बनवाने के लिए एकजुट है और इस पुनीत अभियान में हम सब की पूरी भागीदारी है अखिलेश सिंह तोमर ने कहा कि यहां आंदोलन रुकने वाला नहीं है तदबंधन बनने तक सभी लोगों को दिन रात एक करके इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी विनोद सिंह चौहान कोटेदार नेकहा कि पूरा क्षेत्र एक साथ है और जब तक तटबंध नहीं बनेगा तब तक हम लोग दिन रात एक करके अलग जागते रहेंगे।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से राजीव वर्मा विष्णु मिश्रा श्यामू शुक्ला शिव स्वरूप त्रिवेदी लाल यादव विकास अग्निहोत्री नन्हे अग्निहोत्री अमित मिश्रा, लाल राजपूत मंडल अध्यक्ष भाजपा राम बिहारी वाजपेई विपिन तिवारी अनूप मिश्रा शरद अग्निहोत्री प्रताप भान सिंह करण शुक्ला गोविंद त्रिवेदी स्वामी अनिल दिक्षित लाल पांडे दीपक त्रिवेदी हरदत त्रिवेदी ब्रह्मानंद मिश्रा अमित कुशवाहा अजय पाल सिंह पंकज राठौर मोहित खन्ना शाहिद बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment