best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पहुंचा पीड़ित ग्रामीणों की मदद करने

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद में ग्राम नगला भूड़ जिसमें शाक्य समाज रहता है बरसों से यह गांव सरकार की योजनाओं से उपेक्षित रहा है। आज तक सड़क का निर्माण भी नहीं कराया गया बहुत मुश्किलों से जब सड़क का निर्माण चालू किया गया। आधा सड़क का निर्माण हो गया उसके उपरांत कुछ अवाजपुर गांव के कुछ लोगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए सरकारी सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जिसकी सूचना नगला भूड़ निवासी लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला वर्मा को दी। तत्काल श्याम सुंदर वर्मा  एवं प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय अपनी फर्रुखाबाद जनपद की टीम के साथ पीड़ित लोगों की फरियाद सुनने के लिए मौके पर पहुंचे ।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव यादव, नगर सचिव अभिषेक मिश्रा, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता एवं बढ़पुर ब्लॉक सचिव विनीत शाक्य तथा सैकड़ों ग्रामीण लोगों के बीच इंजीनियर अशोक यादव को मौके पर बुलवाकर सारी जानकारी हासिल की। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने ग्रामीणों को पूरा आश्वासन दिया कि हम आपके साथ हैं आपके साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे ग्रामीणों का रास्ता बनेगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात करेंगे। जो सरकारी कार्य रुकवा दिया गया है उसको पुनः चालू करवा के सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Comment