best news portal development company in india

पिज्जा दुकान में लगी भीषण आग से इलाके में भगदड़, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – शहर के रेलवे रोड़ वीआईपी पिज्जा दुकान में लगी भीषण आग से इलाके में भगदड़ मच गयी । आग पिज्जा बनानें वाली मशीन के शार्ट सर्किट से भड़की ।दरअसल शहर के खतराना निवासी प्रवीन जैन व भोपतपट्टी सातनपुर निवासी अदवित वर्मा की संयुक्त रूप से वीआईपी पिज्जा की दुकान रेलवे रोड़ होरीलाल मार्केट के सामने हैं ।पिज्जा की दुकान तलघर में हैं और उसके ऊपर आईसीआईसीआई बैंक हैं । शाम लगभग 5:45 बजे जब ग्राहक पिज्जा दुकान में बैठे थे, उसी दौरान मिली जानकारी के मुताबिक पिज्जा मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गई, दुकानदार ने आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नही बुझी उसके बाद दमकल को सूचना दी | जिसके बाद अधिकारी पहुंचे, दुकान से काफी देर बाद गैस सिलेंडर सकुशल निकाले गए | सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भीं पुलिस बल के साथ मौके पर आ गई, दमकल नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस की मौजूदगी में बैंक भीं खोलकर चेक की गयी ।

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें