best news portal development company in india

गंगापार क्षेत्र में जीवीए टैलेंट हंट एग्जाम में सफल प्रतिभागी छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जनपद की सीमा से लगे ग्राम सभा अर्जुनपुर में जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया,जिसमें छात्र छात्राओं की उत्कृष्ट प्रतिभा का सम्मान किया गया एवं संस्था के संस्थापक विपिन अवस्थी एड० एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० मनोज चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर अतुल अग्निहोत्री रहे,इस अवसर पर ग्राम सभा अर्जुनपुर के प्रधान सामेंद्र सिंह आदि ने जीवीए टैलेंट हंट एग्जाम में प्रथम हर्षित बाजपेई,द्वितीय स्थान पर दिव्या व तृतीय स्थान शिवांशु ने प्राप्त किया साथ ही टॉप टेन व सभी सफल छात्र छात्राओं को शील्ड, सर्टिफिकेट व मेडल आदि देकर सम्मानित किया, एवं सभी अतिथियों ने छात्रों को दिशा निर्देश दिए।

जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० मनोज चतुर्वेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में यदि सफलता प्राप्त करनी है तो किसी अन्य मार्ग में भटकना नहीं चाहिए हमें एक निश्चित लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए,अतः जो वास्तव में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रयास करते हैं वो उत्तम श्रेणी के लोग होते हैं अथवा कितने ही विघ्न क्यूं न आएं अपने लक्ष्य से अडिग नहीं होते हैं अतः विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अतुल अग्निहोत्री ने कहा कि हमारे विकास में सर्वप्रथम हमारे विचारों का अत्यधिक महत्व है,हम जैसे विचार और सोच रखेंगे वैसे ही आगे बढ़ने में हम सफल होंगे हमारी अच्छी सोच ही अच्छे परिवार और अच्छे समाज की स्थापना करती है,ग्राम प्रधान सामेंद्र सिंह एवं संयोजक आलोक मिश्रा ने जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा संस्था के निदेशक महोदय विपिन अवस्थी जी का बहुत धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारे गांव में छात्रों के अंदर जागरूकता पैदा की और इस तरह की परीक्षाओं के आयोजन के बाद आज छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया,यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।

इसके साथ ही संस्थापक विपिन अवस्थी ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी और कहा कि हमारी संस्था सदैव ही शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करती रहेगी,उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि समाज में बैठे प्रत्येक पायदान के विद्यार्थियों को तकनीकी व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उनमें कौशल और प्रतिभाओं का विकास हो,उन्होंने समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही व हमारी संस्था सदैव छात्र छात्राओं के हित के लिए बचनबद्ध है,इस अवसर पर गांव के विभिन्न लोगों की सहभागिता रही व कार्यक्रम की व्यवस्था आलोक मिश्रा एवं प्रबल अग्निहोत्री ने देखी तथा इस अवसर पर कौशल किशोर अग्निहोत्री,रुद्र प्रताप सिंह,मानसिंह यादव,गोपाल अवस्थी,सौरभ सिंह,शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे,व कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।

 

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें