best news portal development company in india

बृज यातायात समिति ने कैम्प लगाकर कंबलों का किया वितरण

SHARE:

मथुरा , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा होटल निवेशका इन बीएसए कॉलेज रोड मथुरा के बाहर इस कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों को कैंप लगाकर कंबलों का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज प्रकाश ने कहा समिति समाज के लिए कर रही है बहुत अच्छा काम आज इसी कड़ी में मैं भी इनके साथ जुड़ा हुआ हूं ठंड बहुत ही अधिक है आज ऐसे लोगों को कंबल बात कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है । समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समय-समय पर जरूर हिसाब से सामग्री का वितरण किया जाता है । इसी क्रम में आज कड़ाके की ठंड में कंबलों का वितरण किया गया है ।

महिला प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा जो लोग गरीब और असहाय हैं इस कड़ाके की ठंड में भी गर्म कपड़े नहीं खरीद सकते हैं उनको आज समिति की तरफ से कंबल दिए गए हैं । कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बल्देव विधायक प्रतिनिधि अनिल रावत ने कहा आज सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है आज इसी क्रम में कड़ाके की ठंड में लोगों को कंबल बात कर बहुत ही पुण्य का कार्य किया है मैं अपनी तरफ से पूरी समिति को देता हूं बधाई । कंबल वितरण कैम्प में बीएसए पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पवन चौहान, पुलिस उप निरीक्षक रोहित कुमार, नरेंद्र दीक्षित, प्रतिमा सिंह, रेखा शर्मा गीता सिंह, वंदना सक्सेना, वंदना शर्मा, ममता शर्मा ,मधुकर यादव दिनेश चौधरी, गौरव सक्सेना, अर्जुन सोलंकी, विकास यादव आदि लोगों की सहभागिता रही । 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें