best news portal development company in india

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य शुभम तिवारी ने गरीब मजदूरों को चाय-नाश्ता कराया

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – शहर के त्रिपोलिया चौक पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य शुभम तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें गरीब मजदूरों को चाय-नाश्ता कराया गया। इस अवसर पर चौक-चौराहे पर उत्सव का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान मजदूरों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जनों को शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस के सामाजिक प्रयासों की सराहना की। कई मजदूरों ने वर्तमान समय में मनरेगा में हो रही कथित सरकारी अनियमितताओं और गांवों में काम न मिलने के कारण शहरों में दिहाड़ी मजदूरी करने की मजबूरी का मुद्दा उठाया तथा कांग्रेस से मदद कीअपील की। शुभम तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में गरीब और मजदूर वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस शहरी व ग्रामीण मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी और वर्तमान सरकार द्वारा मनरेगा कीस्थिति को लेकर गंभीरता से विरोध दर्ज कराएगी।


कार्यक्रम में सवादल जिलाध्यक्ष असलम लाला, जिलाध्यक्ष (विकलांग प्रकोष्ठ) प्रो. मिशयुद्दीन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रभात यादव, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया अर्चित कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मो. इमरान अंसारी, कांग्रेस नेता मोहित शुक्ला, विकास अग्निहोत्री, सौरव मिश्रा, विपिन प्रजापति, ऋषभ तिवारी, दिलीप यादव, बिरजू, युवा कांग्रेस राधे, शिवम शर्मा, कृतार्थ यादव, तनुज गुप्ता, शिवकुमार, सुमित कुमार, अतुल अग्निहोत्री, सनी, अरविंद किशन कुमार, तेजस तिवारी, बॉबी यादव, अनिल यादव, शुभम यादव, हिमांशु कठेरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें