best news portal development company in india

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के कैंप कार्यालय में मनाई गई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज देव नदी मां गंगा के पावन तट पर अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तत्वाधान में कैंप कार्यालय में मनाई गई। सभी संगठन के पदाधिकारी के साथ गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किए,, सभी ने संकल्प लिया हमें अपने देश के लिए मातृभूमि के लिए सर्वत्र तैयार रहना चाहिए।

इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा हमें सच्चाई के पथ पर चलते हुए स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए,,, इस दौरान प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी जी ने कहा आज राष्ट्रीय युवा दिवस भी है हमें संकल्प लेना चाहिए अपने देश का नाम हम सबको स्वामी जी की तरह ही संकल्प लेकर करना चाहिए,, आदरणीय स्वामी जी ने अपने देश का नाम विदेश तक,में,रोशन किया था,, युवा देश का भविष्य तय करते हैं उन्हें अपने जीवन में अपने सिद्धांतों में स्वामी जी के आदर्शों को अपनाना चाहिए,, इस, दौरान डॉक्टर प्रीति तिवारी ने अपनी चार पत्तियों से स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए,, बबिता जी ने कहां हमें स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए,, कार्यक्रम में जादूगर गोगा, अनिल तिवारी सभासद, रामवीर चौहान, शिवम दुबे, सुनीता अग्निहोत्री, मंजू तोमर, डॉ निधि मिश्रा, अर्चना द्विवेदी एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें