
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं नेताजी के नाम से विख्यात सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के.के. यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा/गोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही श्रद्धेय नेताजी जी के जीवन मूल्यों, सिद्धांतों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं स. प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री के.के. यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने आजादी के आंदोलन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, आजादी के 75 साल बाद आज बहुत ही विषम समय चल रहा है आज के इस दौर में जब देश की सत्ता अंग्रेजों के संगी-साथियों के हाथ में चली गई है तब नेताजी के वंशजों (उनके पौत्र) से भारतीय होने के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण समय देश के लिए और क्या होगा आज हम सबको इस मौके पर यह संकल्प लेना है कि नेताजी के सिद्धांत और विचारों को मजबूत करके आज के इस समाज को वैचारिक गुलामी से आजाद कराना होगा, आज के दौर में सत्ता सिर्फ अपने चाटुकारों को ही देशभक्त मान रही है, सत्ता से सहमत होने वाले समाज के सभी वर्ग के लोगों को देशद्रोही साबित कर देना चाहते हैं। हम सभी पूर्व सैनिकों की बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को धरातल तक पहुंचाना ही हम सबका संकल्प है। इस मौके पर जिला सचिव शिव शंकर शर्मा, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता शाक्य, प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, जिला सचिव दीक्षा शाक्य, राजेंद्र सिंह यादव, सलमान अहमद, यशवंत सिंह, मनोज कुमार, सुशील कुमार सिंह, नेत्रपाल सिंह, रूप सिंह यादव, शंभू दयाल, कमलेश कटियार, विनीत परमार, कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता समाजवादी जन उपस्थित रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने निज निवास लोहिया फार्म हाउस स्थित ऋषि अकैडमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।






