best news portal development company in india

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर के करणी सेना ने दी श्रद्धांजलि, नया द्वार बनवाने की मांग

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – करणी सेना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बद्री विशाल कॉलेज स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जनपद में उनके नाम से द्वारा बनवाए जाने की मांग उठाई।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष मंथन ठाकुर के नेतृत्व में बद्री विशाल कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान नेताजी के देश के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया। करणी सेना जिला अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से एक द्वार जनपद में अवश्य होना चाहिए। आजादी के आंदोलन के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस फर्रुखाबाद भी आए थे और उनके ही नाम पर सुभाष गेट भी बना हुआ है लेकिन उसका सुंदरीकरण नहीं हुआ है ऐसे में उसका सुंदरीकरण हो और एक नया भव्य द्वार भी बनाया जाए यह मांग है। इस मौके पर मनोज सिंह गौर ; जीतेन्द्र चौहान ; राहुल परिहार ; विक्की ठाकुर ; मनीष चौहान ; अर्पण राणा ; कुलदीप सिंह ; शिवम् ठाकुर ; वैभव सोमवंशी ; जीतेन्द्र सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें