best news portal development company in india

राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका भारती मिश्रा के आठवें उपन्यास ‘लौ’ का भव्य लोकार्पण

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मेला श्रीरामनगरिया के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अंतर्गत एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका एवं प्रख्यात साहित्यकार श्रीमती भारती मिश्रा के आठवें उपन्यास ‘लौ’ का लोकार्पण देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के कर-कमलों से किया गया।


उपन्यास ‘लौ’ का लोकार्पण राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार शिवओम अम्बर, एडीएम फर्रुखाबाद, राष्ट्रीय स्तर के कवि-साहित्यकार प्रताप फौजदार, शम्भू शिखर, डा. कीर्ति काले (दिल्ली), गजेन्द्र प्रियांशु (बाराबंकी), गौरव चौहान (इटावा), अभय प्रताप सिंह (लखनऊ), बृजकिशोर सिंह किशोर, भूपेन्द्र प्रताप सिंह तथा महेश पाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारती मिश्रा का साहित्य समाज की संवेदनाओं, संघर्षों और यथार्थ को सशक्त अभिव्यक्ति देता है। ‘लौ’ उपन्यास भी मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण साहित्यिक योगदान है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्रीमती भारती मिश्रा की माईं, डाह, दमन, थपेड़े, मरीचिका, श्राप, गर्विता सहित कुल तेरह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जो पाठकों के बीच विशेष रूप से चर्चित रही हैं। जनपद के अनेक साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं। इस साहित्यिक समारोह में गीतकार उत्कर्ष अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी, प्रियांशु पाण्डेय, राममोहन शुक्ला, विशाल सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में साहित्य, कविता और रचनात्मक ऊर्जा की विशेष झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन कवियों की सशक्त प्रस्तुतियों एवं श्रोताओं की तालियों के बीच हुआ, जिसने मेला श्रीरामनगरिया को एक यादगार साहित्यिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें