best news portal development company in india

मेला श्रीराम नगरिया में होम्योपैथिक विभाग से दो चिकित्साधिकारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जनपद के प्राचीन मेला श्रीराम नगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में यूपी दिवस का शुभारंभ हुआ।जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, माननीय जनप्रतिनिधियों, कला,संस्कृति,पर्यावरण चिकित्सा क्षेत्र की समस्त प्रख्यात हस्तियों, संत महापुरुषों के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के स्वतंत्र राज्य प्रभार मंत्री असीम अरुण जी के कर कमलों द्वारा हुआ।जिसमें सर्वप्रथम मंत्री असीम अरुण जी ने मेले में आयोजित विकास प्रदर्शनी में जनपद के होम्योपैथिक विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया एवं होम्योपैथिक विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न चिकित्सा कार्यों ,औषधियों एवं लोकप्रिय होम्योपैथी इत्यादि की जानकारी ली। तत्पश्चात सांस्कृतिक पंडाल में जनपद के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिनमें जनपद के होम्योपैथिक विभाग से दो चिकित्साधिकारियों डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं डॉ. सुदीप कुमार को इसी क्रम में प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें