best news portal development company in india

स्वामी विवेकानंद काॅलेज ऑफ नर्सिंग सरैया फर्रुखाबाद में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – गणतंत्र दिवस 2026: दीपप्रज्वलन एवं भारत माता की पूजा अर्चना कर संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री ने ध्वजरोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की साथ ही गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संस्था के डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे ने सभी छात्र/छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसका निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया था। तब से हम गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं। भारतीय संविधान दुनिया में सबसे लम्बा लिखित संविधान है, हम सभी को भारतीय संविधान का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधक अनुराग दुबे ने सभी छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में ट्रस्टी शिवस्वरूप पाठक, अभिषेक मिश्रा, संस्था प्राचार्य एवं समस्त टीचिंग व नान टीचिंग स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें