best news portal development company in india

फर्रुखाबाद विकास मंच व तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने जनपदवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा…….

SHARE:

आरोही टुडे न्यूज – फर्रुखाबाद विकास मंच व तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने जनपदवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण ही हमारे लोकतंत्र को सशक्त बनाता है. उन्होंने अमर सेनानियों को स्मरण करते हुए संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर ‘सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया.


श्री मिश्रा जी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इसे विशेष बताया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक अनूठा गणतंत्र दिवस है। इस अवसर पर उन्होंने देश के जनतंत्र और उसके आधार ‘संविधान’ की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की.


फर्रुखाबाद विकास मंच व तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने देश में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को 77 वें गणतंत्र दिवस की दिली मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा कि संविधान पर गर्व करने के साथ-साथ यह जरूरी है कि केंद्र व राज्य सरकारें इसके सर्वसमाज हितैषी मूल्यों के अनुरूप ईमानदार आकलन करें, ताकि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र के क्षेत्र में वास्तविक सुधार हो सके।


जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री और सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित सभी लोगों को बधाई दी।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें