
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज गणतंत्र दिवस पर जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा आयोजित की गई जिसमें जनपद से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर तिरंगा लगाकर यात्रा में शामिल हुए यह यात्रा ग्राम वाहिदपुर से सातनपुर मंडी तक की गई जिला प्रशासन चौकन्ना रहा क्योंकि यात्रा जिला अधिकारी कार्यालय तक जानी थी जिसमें जिले के अधिकारियों के मान मनोवल के बाद यात्रा सातनपुर मंडी तक की गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर और पैदल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे बन रहा है जिसमें किसानों की कीमती जमीन जा रही है उन किसानों की जमीनों का सर्किल रेट बहुत कम है उनकी मांग है कि जनपद में सर्किल रेट में बहुत भिन्नता है उसे ठीक किया जाए (बढ़ाया ) जाय आगे उन्होंने कहा कि आशा बहुओं का एक माह से धरना प्रदर्शन चल रहा है उसकी भी सुनवाई हो और उनके द्वारा जो कार्य किया जाता है उसका पूरा भुगतान किया जाए आगे उन्होंने कहा कि जनपद में आलू किसानों की बहुत दुर्दशा है आलू मंडी सातनपुर में किसानों के आलू का सौदा अंगौछे के अंदर होता है जिससे तत्काल रोका जाए क्योंकि पिछली वर्ष 2024 में राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय चौ राकेश टिकैत जी आए थे तब जिला प्रशासन ने वादा किया था कि आलू की बिक्री खुली बोली लगाकर की जाए जो कि अभी तक नहीं की गई है यदि ऐसा नहीं होता है तो किसान यूनियन सातनपुर मंडी सचिव और सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव किया जाएगा आलू का निर्यात किया जाए जिससे किसान को आलू का अच्छा भाव मिल सके आगे उन्होंने कहा कि लिंगजीगंज सरकारी अस्पताल के सीएमएस राना जी और वार्ड आया दीपा त्रिपाठी,सफाई कर्मी को तत्काल हटाया जाए इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा है बांध की मांग किसान यूनियन टिकैत निरंतर करती आ रही है जिससे जिला प्रशासन ने मान भी लिया लेकिन वह अभी आधा अधूरा है हमने सरकार से मांग की थी कि बांध को बहवलपुर के धीमर नगला से सिंगीरामपुर तक बनाया जाय जिसके सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने सिर्फ ढाई घाट से पांचाल घाट तक ही बनाने की स्वीकृति दी है बांध को पूरे जनपद में गंगा जी और राम गंगा पर बनाया जाना चहिए | इस कार्यक्रम के बाद एक 11 सूत्रीय मांग पत्र उप जिला अधिकारी रविंदर सिंह को सौंपा इनके साथ सातनपुर मंडी के सचिव भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य जिला महासचिव अभय यादव,कृष्ण गोपाल मिश्रा, अशोक यादव, संजीव सिंह सोमवंशी, सुबोध यादव,संजीव यादव,सुशील दीक्षित,सुग्रीव पाल,अजयपाल यादव,अरविंद गंगवार, राजेश गंगवार,कश्मीर गंगवार,रामप्रकाश पाल,अनीश सिंह सोनू सोमवंशी,अनुज राजपूत,रजत गंगवार,बबलू खटीक,शिवराम शाक्य,अंकेश गंगवार,प्रदीप यादव,टिंकू यादव,राजीव उर्फ बड़े यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।






