
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार, फर्रुखाबाद द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर ब्लॉक की ग्रामसभा करहर में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कुल 112 ( 52 पुरुष + 60 महिला ) रोगियों का वजन ,बीपी, ह्रदय चाल,टेंपरेचर, ऑक्सीजन स्तर इत्यादि की जांच कर सभी रोगियों को रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया। इस शिविर में ज्यादातर रोगी चरम रोग,स्वांस,दमा, गठिया,सायटिका,मधुमेह, उच्च रक्तचाप,बुखार,जुकाम खांसी इत्यादि से पीड़ित पाए गए। चिकित्साधिकारी ने शिविर में आए हुए सभी रोगियों,परिजनों एवं अन्य उपस्थित ग्राम वासियों को बताया कि हमेशा स्वच्छ, ताजा एवं पौष्टिक भोजन ( जिसमें,फाइबर, वसा,प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट उचित मात्रा में हो ),का ही सेवन करें,बाजार में खुले में बिकने वाली अत्यधिक तैलीय एवं केमिकल रंग युक्त फास्ट फूड सामग्री का सेवन करने से बचे,क्योंकि इनके नियमित सेवन से फैटी लीवर,पीलिया,एसिडिटी,हो सकती है।



