
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सेवा धर्म समिति फर्रुखाबाद की ओर से रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर में 501 लीटर गंगाजल की सेवा की गई ।
इस सेवा का में उद्देश्य समिति का है ,कि जो लोग इस अवसर पर गंगा जी नहीं जा पाते य गंगाजल नहीं ला पा रहे हैं। वह सभी आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा का गंगाजल से जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
सेवा धर्म समिति का परिवार बाबा से यही विनती करता है, कि जिस प्रकार आप पूरे सावन महीने में प्रतिदिन 250 लीटर गंगाजल की सेवा करने का अवसर प्रदान करते हैं और आज के दिन और आज महाशिवरात्रि के दिन आपने 501 लीटर गंगाजल सेवा करने अवसर प्रदान किया है ।इसी तरह आगे भी सेवा करने का अवसर देते रहे, अपनी कृपा सभी पर बनाए रखना।
सेवा की व्यवस्था अविनाश सारस्वत( समिति सचिव ),रितिक पाल, अभिजीत मिश्रा, विकास वर्मा, डॉक्टर मुकेश यादव ,शैलजा सारस्वत आदि की देखरेख में की गई।



