best news portal development company in india

भाजपा नेता विकास राजपूत ने समर्थकों संग मनाया रंगोत्सव, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

SHARE:

होली के अवसर पर भाजपा नेता विकास राजपूत ने समर्थकों संग मनाया रंगोत्सव, देशवासियों को दी शुभकामनाएं ……

होली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विकास राजपूत ने कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और हर घर आनंद व खुशहाली से भर जाए। उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्योहार केवल हिंदुओं का ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने वाला और विविधता में एकता का प्रतीक है। होली ऐसा उत्सव है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि समाज में फैले भेदभाव और वैमनस्य के वातावरण को दूर रखते हुए सभी को इस पर्व का स्वागत करना चाहिए, ताकि आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे। राजपूत ने सभी समाज के लोगों से आपसी भाईचारे को बनाए रखने और एकजुटता के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें