best news portal development company in india

बलिदान दिवस’ के पावन अवसर पर माय भारत द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज – आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –

‘बलिदान दिवस’ के पावन अवसर पर माय भारत, फर्रुखाबाद द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में कुल 6 खेल आयोजित किए गए, जिनमें बालकों हेतु वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद तथा बालिकाओं हेतु खो-खो, 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुरेंद्र यादव द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को अनुशासन एवं टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात उन्होंने 200 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे –
वॉलीबॉल (बालक वर्ग):
प्रथम – मुरहास कन्हैया टीम (कप्तान – नवनीत राजपूत)
द्वितीय – लवली बडी 1 टीम (कप्तान – योगेश त्रिवेदी)
खो-खो (बालिका वर्ग):
प्रथम – टीम राजेपुर (कप्तान – सुहानी राठौर)
द्वितीय – टीम कमालगंज (कप्तान – अनन्या)
400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग):
प्रथम – आर्यन राजपूत
द्वितीय – दीपक सिंह
तृतीय – मुदित राजपूत
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):
प्रथम – प्रकृति वर्मा
द्वितीय – रागिनी
तृतीय – नैंसी मिश्रा
लंबी कूद (बालिका वर्ग):
प्रथम – निशा
द्वितीय – दुर्गा
तृतीय – सुहानी
लंबी कूद (बालक वर्ग):
प्रथम – आर्यन
द्वितीय – मुदित राजपूत
तृतीय – दीपक सिंह
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मोनिका यादव एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल, ट्रॉफी एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मोनिका यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ‘बलिदान दिवस हमें हमारे वीर शहीदों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। युवाओं को चाहिए कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का भी विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्रा, सभासद तथा नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल भी उपस्थित रहीं।
सभासद शशांक शेखर मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए बलिदान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि ‘यह दिवस हमें देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस और देशभक्ति की याद दिलाता है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही खेलों के माध्यम से स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना चाहिए, जिससे वे देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम का आयोजन शिखर रस्तोगी जिला युवा अधिकारी माय भारत के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय भारत टीम (राहुल बाबू वर्मा, रचना, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, अजीत कुमार, आकाश सोमवंशी, विकास, सुलोचना, सूरज, मयंक, शुभम मिश्रा, प्रेम शंकर श्रीवास्तव एवं खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी द्वारा किया गया । अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें