best news portal development company in india

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, शमशाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव सिरौली ,कार्यक्रम के आयोजक लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता “डॉ. राम मनोहर लोहिया अमर रहें” एवं “मुलायम सिंह यादव अमर रहें” के नारों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सामाजिक न्याय और समानता की जो लड़ाई शुरू की, वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी गरीब, किसान और पिछड़ों के हक की आवाज उठाती रहेगी।
कायमगंज से प्रत्याशी रहे सर्वश अंबेडकर ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके विचार आज भी समाज में बराबरी और न्याय स्थापित करने की राह दिखाते हैं।


पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. लोहिया महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक थे तथा हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समान अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए।
पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन संघर्ष और सिद्धांतों की मिसाल है, जिन्होंने समाज को जोड़ने और हर वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया।
लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने किया, जिन्होंने सभी वक्ताओं के विचारों को जोड़ते हुए लोहिया जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने कहा कि डॉ. लोहिया द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय की विचारधारा आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रही है और उनके विचारों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें