best news portal development company in india

भाकियू महाशक्ति ने ठाकुर सुशील सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश (अवध क्षेत्र) का नया प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने संगठन को मजबूती देने और किसान आंदोलन को नई धार देने के उद्देश्य से बड़े फेरबदल किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर ठाकुर सुशील सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश (अवध क्षेत्र) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।संगठन के विस्तार की कड़ी में रोहित कुमार सिंह को प्रदेश सचिव (अवध, उत्तर प्रदेश) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए डॉ. विनय कुमार को फर्रुखाबाद चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।

पदभार ग्रहण करते ही प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुशील सिंह चौहान ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज वे सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा, “किसान-मजदूर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। भाकियू महाशक्ति अब ऐसे भ्रष्ट विभागों के खिलाफ सख्त शिकंजा कसेगी। किसान के साथ अन्याय अब कतई बर्दाश्त नहीं होगा। महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव बंटी सिंह लोधी, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश शुक्ला, और प्रदेश प्रमुख महासचिव अवनीश सिंह तोमर समेत कई वरिष्ठ किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें