best news portal development company in india

फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या पर कठोर कार्रवाई की मांग, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की उठी आवाज

SHARE:

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन: मथुरा में फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या पर कठोर कार्रवाई की मांग, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की उठी आवाज।

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मथुरा में गौ-सेवक फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हुई कथित निर्मम हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र पहचान कर कठोर कार्रवाई करने तथा मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। विश्व हिन्दू महासंघ फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री से मांग की कि मथुरा की घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में गौ-सेवकों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए तथा प्रदेश भर में सक्रिय गौ-रक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रावधान लागू किए जाएं। साथ ही गौ-रक्षा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें वापस लेने और गौ-रक्षकों को आवश्यक लाइसेंस उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ-सेवा में लगे लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए और इस दिशा में ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ जिला संरक्षक लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़, जिला महामंत्री विभोर सोमवंशी, जिला सह-कोषाध्यक्ष सनी चौहान, युवा जिला अध्यक्ष रावेंद्र सिंह वैस, नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार, माधुर मिश्रा, जिला संयोजक रवि चौहान, मीडिया प्रभारी आलोक दीक्षित, तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनुराग सिंह सोमवंशी, मंडल अध्यक्ष मातृशक्ति सुनीता अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष मातृशक्ति मंजू सिंह तोमर, संगीता अवस्थी, सुमन, संजीव कुमार सिंह एवं विजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें