best news portal development company in india

पीएम मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनते  देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी डॉ. अरशद मंसूरी

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – कायमगंज के मोहल्ला सधवाड़ा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थित चर्चा का विषय बनी। भाजपा नेत्री सुषमा शाक्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी डॉ अरशद मंसूरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में ईरान-इजराइल-अमेरिका के मध्य महायुद्ध होने के कारण मूलभूत सुविधाओं में दिक्कत हो रहीं है लेकिन मोदी जी की कुशल विदेश नीति के कारण के कारण भारत के 140 करोड़ लोगों को अभी तक कोई दिक्कत नहीं हो रहीं है! हम सब लोगों को इस विषम परिस्थित में संयम और धैर्य रखने की जरुरत है! समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विदेश मन्त्री जयशंकर का आभार भी व्यक्त किया! इस अवसर पर बबिता वर्मा, प्रदीप शाक्य, प्रगति तिवारी, आमना मंसूरी, नेहा शाक्य, मेवा राम, रचित शाक्य, बी. ए. ए. अज़हर आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें