best news portal development company in india

भाकियू स्वराज के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने ट्रेन संख्या 15040 व 15041 के रेलवे स्टेशन शमसाबाद पर ठहराव की मांग की, दिया ज्ञापन

SHARE:

शमसाबाद,फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – 
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन करने पहुंचे। जहां उनकी मांगे पूरी होने की जानकारी पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया।


विगत माह जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने रेलमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन दिया था। जिसमें ट्रेन संख्या 15040 व 15041 के रेलवे स्टेशन शमसाबाद पर ठहराव की मांग की थी। मांगे पूरी ना होने पर स्टेशन पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना प्रदर्शन व रेलमंत्री का पुतला फूंकने की बात कही थी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पंडित राहुल राय, प्रदीप दीक्षित, अवधेश पाठक, सरवन कुमार सक्सेना, आजाद यादव, भोला सक्सेना, संजय शर्मा, होरी लाल, सौरभ दीक्षित, अरुण कुमार, वेदप्रकाश सक्सेना, मुकेश कुमार आदि किसान नेता आंदोलन के लिए शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे सूचना पर पुलिस बल भी पहुंच गया। तभी स्टेशन अधीक्षक ने जिलाध्यक्ष को अवगत कराया कि उन्होंने उनकी मांगे भेज दी थी जिसका जबाब आ गया है कुछ समय बाद दोनों ट्रेनें रूकना शुरू हो जाएंगी। जिसके पश्चात आन्दोलन स्थगित कर दिया गया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें