best news portal development company in india

भाकियू (अवधेश) की विद्युत विभाग को चेतावनी- व्यवस्था में तत्काल सुधार करें अन्यथा बड़ा जन आंदोलन होगा

SHARE:

आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – छिबरामऊ, कन्नौज विशुनगढ़ रोड पर ग्राम हृदय रामपुर बलरामपुर में संपन्न हुई। भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) की किसान पंचायत में बिजली का मुद्दा छाया रहा। विद्युत विभाग को चेतावनी दी गई की व्यवस्था में तत्काल सुधार करें अन्यथा प्रबल जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
पंचायत में मौजूद किसानों ने गांवों में बिजली नहीं आने और लाइनमैनों द्वारा बिना पैसे लिए काम नहीं करने की शिकायत की। पहले बजली खराब कर देते हैं फिर किसानों से सौ से दो सौ रुपए की वसूली करते हैं। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रत्नेश दुबे छोटू ने कहा किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की तरफ से जो शेड्यूल निश्चित है उसे हिसाब से बिजली उपलब्ध कराई जाए अन्यथा हमारा संगठन बिजली विभाग के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी। राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि हमारा संगठन देश का एकमात्र सबसे लोकप्रिय संगठन है जो किसानों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निदान करता है। हम किसी भी किसान का किसी भी परिस्थिति में शोषण नहीं होने देंगे। बिजली विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई इसलिए बिजली विभाग को चेतावनी दी जाती है तत्काल सुधार कर ले।
रवीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता के संचालन में हुई पंचायत में आशीष सक्सेना मंडल अध्यक्ष, बंटी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद त्रिपाठी मंडल महामंत्री, दिनेश दुबे प्रदेश सचिव, संजीव पांडे राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ, विमल दुबे कानपुर मंडल युवा प्रकोष्ठ, संजीव पांडेय, सुनील शाक्य, अवनीश टीटू, विनय कुमार दुबे, अभिषेक दुबे, राजीव शर्मा, राजेश पांडे, नवीन कुमार, कुलदीप पांडे, हेमराज, राधेश्याम प्रजापति, अनिल सक्सेना, सूरज सक्सेना, गोरेलाल सक्सेना, गोविंद शाक्य, नंद किशोर सक्सेना, सुदेश त्रिपाठी, सरवन सिंह, उमेश सिंह जिला महामंत्री, राम प्रताप सिंह, हरिबक्स सिंह, बृजकिशोर राजपूत जिला सचिव, भानु प्रताप त्रिपाठी, रूपलाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, अमरदीप दीक्षित ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए भानु प्रताप तिवारी उर्फ मऊ को राष्ट्रीय मंत्री, देवेंद्र तिवारी उर्फ बुटन को प्रदेश संयोजक, रजनीश दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी को जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राम प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, उमाकांत दीक्षित को तहसील उपाध्यक्ष, सुधीश चंद तिवारी को कानपुर मंडल संयोजक, रामचरण दीक्षित को मंडल मंत्री, वेद प्रकाश दुबे को तहसील उपाध्यक्ष छिबरामऊ बनाया गया।

Leave a Comment