
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – वन्देमातरम किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर देश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों व आम जनता को राहत देने के बजाय किस्तों में लूटने का काम कर रही है। देश की भाजपा सरकार ने डीजल व पेट्रोल का दामो को आसमान मे छुलाने से खेती महंगी पड़ती जा रही है। खेतों की जोताई, इंजन से सिचाई व सामान ढुलाई का किराया सब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। पहले रसोई गैस और अब पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, खेती और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ता है, जिससे हर वर्ग प्रभावित होता है।
नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि सरकार जानबूझकर थोड़े-थोड़े अंतराल में कीमतें बढ़ा रही है, ताकि देश की आम जनता व किसानों का विरोध कम दिखाई दे। हालांकि अब देश की आम जनता व किसान भाजपा की नीतियों को समझ चुका हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश की भाजपा सरकार व भाजपा नेताओं ने महंगाई कम करने और जनता को राहत देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस लेने और आम जनता को राहत देने की मांग की।


