
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में जनपद फर्रुखाबाद में लगभग 40000 परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन परीक्षा केंद्रों पर 8, 9, 10 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के रहने खाने चाय नाश्ता की निशुल्क व्यवस्था फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के द्वारा की जा रही है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व में भी कई परीक्षाओं में पूरी व्यवस्था हमारी टीम के द्वारा की जाती रही है पहले की RO परीक्षा,PCS परीक्षा, TET परीक्षा, b.Ed परीक्षा ,SI परीक्षा सहित अन्य कई परीक्षाओं के लिए लगातार निशुल्क व्यवस्था की जाती रही है पूर्व में हजारों छात्र पूरे प्रदेश के आकर इस तरह की व्यवस्था को पाकर बहुत खुश हुए हैं भईयन मिश्रा ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों में बहुत से परीक्षार्थी ऐसे होते हैं जिनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वह होटल में ठहर सकें इसलिए ऐसे परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन बस स्टेशन या शहर की सड़कों पर पटिया पर रात में रुकते हैं जिसमें उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था सबसे अधिक दिक्कत छात्राओं के साथ होती थी उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था इसलिए हम सब लोगों ने तब से लेकर जनपद में जो भी परीक्षा आयोजित होती है उसमें रहने ठहरने आदि की निशुल्क व्यवस्था की जाती है जिससे कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों में जनपद का नाम आदर भाव से लिया जाता है और उनको प्रेरणा मिलती है कि ऐसा कार्यवाहक में जनपद में भी करें इसके लिए विशंभर दयाल धर्मशाला हिंदी भवन एवं अन्य एक दो जगह को आरक्षित कर लिया गया है कम से कम 500 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है छात्राओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है और छात्रों के लिए अलग की गई है इस पूरी व्यवस्था में सहयोग के लिए निशित दुबे उर्फ निशु पूर्व सभासद, महेश अग्निहोत्री बाबू सभासद, राजीव पाल, नितिन यादव, ओमनिवास पाठक, आशुतोष मिश्रा राम जी, शिवांक बाजपेई, राजीव वर्मा, आयुष सक्सेना, जाकिर खान, दिलीप भारद्वाज, काके शर्मा, जॉनी गुप्ता, सहित अन्य सहयोगी पूरी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में सहयोग के लिए लग गए हैं।



