
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 में जनपद फर्रुखाबाद के लिए बनाए गए परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में आना प्रारंभ हुआ फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने इन परीक्षार्थियों के रहने भोजन चाय नाश्ते आदि की निशुल्क व्यवस्था कर रखी है बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को दिसंबर दयाल धर्मशाला हिंदी भवन दुर्गा मंदिर सिंधी धर्मशाला आदि जगहों पर रुकैया जा रहा है जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया प्याज लगभग 500 से अधिक छात्र हम लोगों के द्वारा बनाए गए स्थान पर रोके गए हैं इनकी सारी सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की इनको परेशानी असुविधा का सामना न करना पड़े उन्होंने बताया कि सर्वाधिक छात्र झांसी ललितपुर की तरफ से आए हैं वहां से आने वाले सभी छात्र यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बहुत प्रसन्न थे उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी है जहां पर बिना किसी स्वार्थ के इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि घर जैसा वातावरण घर जैसा खाना आदि मिल रहा है इसके लिए हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ऐसी व्यवस्था अगर सब जगह होने लगे तो हम सब छात्रों को बहुत सुविधा हो जाएगी।

इन सारी व्यवस्थाओं में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के परमार्थ संस्थान केशव भान साध , निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद, महेश अग्निहोत्री बाबू सभासद, राजीव पाल, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, सनी बाथम आलोक दुबे भरे, श्यामेंद्र दुबे नीरज, दिव्यांशु तिवारी, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, ओम निवास पाठक, आशू मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, प्रिंस शुक्ला, नितिन यादव, राजीव वर्मा, शाहिद बड़ी संख्या में लोग लगे हुए हैं भईयन मिश्रा ने बताया कि 9 जून एवं 10 जून को भी सभी छात्रों के लिए लगातार व्यवस्था की गई है किसी भी छात्र को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी।



