best news portal development company in india

स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल एवं स्वर्गीय शकुंतला देवी अग्रवाल की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल एवं स्वर्गीय शकुंतला देवी अग्रवाल की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन CP गेस्ट हाउस में हो रहा है कथा का आयोजन वरिष्ठ जिला संरक्षक , प्रमुख समाजसेवी, प्रमुख उद्योगपति श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल जी एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश चेयरमैन , पूर्व महिला आयोग की सदस्य, नगर पालिका परिषद कायमगंज की तीन बार की चेयरमैन रही श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल जी के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है ।
कार्यक्रम बहुत ही शानदार है महंत श्री सुदर्शन दास जी महाराज राधा सर्वेश्वर पीठ गोवर्धन जी के मुखारविंद से भागवत कथा का आनंद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पंडित जी की कथा में कायमगंज के प्रमुख लोगों सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री/जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला मंत्री नीरज राठौर, एवं जिला संरक्षक श्री शंभू शरण अग्रवाल जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अमरदीप दीक्षित, श्रीमती सरस्वती वर्मा, श्रीमती अर्चना चौहान, ऋषि पाल सिसोदिया आदि लोग उपस्थित थे।
स्वामी जी के प्रवचन के दौरान मंच पर कुछ लोगों को पटका पहना कर स्वागत किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, श्रीमती सरस्वती वर्मा, श्रीमती अर्चना चौहान आदि लोगों को पटका पहना कर स्वागत किया गया भागवत कथा में आज कृष्ण जी के जन्म का प्रवचन सुनाया गया प्रवचन सुनकर पूरा हॉल कन्हैया जी के प्रवचन से मंत्र मुग्ध हो गया सभी को प्रसाद वितरण किया गया और जन्म के समय बिस्किट टॉफी एवं रुपए उड़ा कर खुशियां मनाई गई यथार्थ रूप से भागवत कथा को सुनकर सभी श्रोता मंत्र मुग्ध थे ।कथा का आनंद बुधवार 17 जून तक चलेगा ।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें