best news portal development company in india

सहकारी समिति से इनवर्टर-बैटरी समेत अन्य उपकरण ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद फर्रूखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मंझना में संचालित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड को बुधवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मुख्य गेट और चैनल का ताला तोड़कर कार्यालय में घुस गए तथा इनवर्टर, बैटरी और एक बायोमेट्रिक पेनड्राइव चोरी कर फरार हो गए।


गुरुवार सुबह जब कर्मचारी सोसाइटी पहुंचे तो मुख्य गेट खुला मिला और कार्यालय से उपकरण गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना समिति के सचिव सत्यप्रकाश को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। जानकारी मिलने पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की। समिति के सचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लेखाकार अवनीश कुमार कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसी बीच चोरों ने सहकारी समिति को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें