
फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण अंगूरीबाग फीडर क्षेत्र में 11 केवी लाइन के दो पोल झुक जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते मोहल्ला छोटा बंगसपुरा, नखास, अखाड़ा, गढ़ी, कब्रिस्तान, जुगन चक्की एवं दरीबा सहित आसपास के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग की ओर से सूचना दी गई कि 11 केवी के दो पोल झुक जाने के कारण लाइन बंद है तथा पोलों को सीधा करने का कार्य किया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के बढ़पुर ब्लॉक महामंत्री फरमान खान ने तत्काल संज्ञान लिया और लाइनमैन लल्ला एवं फैयाज को मौके पर बुलाकर देर रात तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास कराया।
इस दौरान रेहान बाबा, जीशान अंसारी, इमरान अंसारी, इब्राहीम, ताहिर, अजहर, रफी, नेता सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। सभी के प्रयास से रात करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करा दी गई, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिली।
भारी बारिश के बीच देर रात तक मौके पर रहकर विद्युत व्यवस्था बहाल कराने के प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।



