best news portal development company in india

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की वेबसाइट www.aipmsa.org हुई लॉन्च , दिल्ली प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की वेबसाइट www.aipmsa.org हुई लॉन्च , दिल्ली प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।
रविवार दिनांक 27 सितंबर 2026 को जामा मस्जिद उत्तरी दिल्ली 06 पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय महासचिव आईटी सेल एवं प्रदेश अध्यक्ष बिहार इं. सादरे आलम के द्वारा डेवलप की जा रही वेबसाइट www aipmsa.org को लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही वेबसाइट को डेवलप करके संगठन की संपूर्ण जानकारी साइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। भविष्य में जो भी नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र जारी किए जाएंगे उनकी संपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही दिल्ली प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैसर अमीर एवं राष्ट्रीय संयोजक नजीर अंसारी द्वारा दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अब्बासी एवं दिल्ली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी महफूज हसन को सौंपी गई। दिल्ली के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा संगठन को यह भरोसा दिलाया गया की जल्दी ही दिल्ली प्रदेश संगठन का गठन कर संस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.शाकिर अली मंसूरी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया एवं कर्नाटक से आए प्रदेश संयोजक चांद नद्दाफ को प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई। उत्तराखंड से आए संस्था के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद नईम मंसूरी ने कहा कि हमें अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए पार्टियों के जिम्मेदारों के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश हाजी फजल मंसूरी ने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाना होगा बिना किसी तनकीद के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना कर उनका भरोसा जीतना होगा तभी संगठन बुलंदी को हासिल करेगा। मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहंदी हसन मंसूरी ने कहा कि हमारी तादात मुस्लिम आबादी की पचासी परसेंट से अधिक है हमें अपना हक अधिकार छीनना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक चन्द अशरफ मुसलमान नेता हमारे हिस्से को पूरा का पूरा निकलते रहे परंतु अब हम सब मिलकर इस राजनीतिक डकैती को रोकने के साथ ही अपना हक अधिकार लेकर रहेंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दो जैनुल आबेदीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासीन मंसूरी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी इरशाद अली सैफी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद इसाक मंसूरी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बख्श , पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मोहम्मद इसरार, मंसूरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नियाज उर्फ पप्पू मंसूरी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अदनान शाकिर, संस्था के सरपरस्त हाजी अशरफ अली, इ. मोहम्मद इकरार हुसैन, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट मोहम्मद असलम मंसूरी, राष्ट्रीय सचिव आसिफ मंसूरी, फैज आलम, शादाब आलम, हसमुद्दीन, फखरुद्दीन, अमान शाकिर, साकिब अंसारी, अमीर हसन शाहिद सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मिराज आलम एवं संचालन नजीर अंसारी ने किया अंत में बैठक का समापन इस उद्घोष के साथ किया गया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें