
कायमगंज, फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज – किसी पर झूठा इल्ज़ाम लगाने वाला अपनी इसी जिंदगी में खुद को शर्मसार होते देखेगा–हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी
मुर्शिदी व मौलाई सरकार सैय्यदना शेख हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह की 17 वीं शरीफ़ बड़े धूमधाम से मनाई गई नज़र नियाज़ के बाद लंगर का एहतिमाम भी किया गया आस्ताने का हमेशा से मामूल रहा है कि यहां जो भी पकवान बनता है वो शाकाहारी होता जिससे कि हर शख़्स बिना झिझक के खा सके दरगाह के जानशीन व खलीफा व सज्जादानशीन सूफी हज़रत मुशीर अहमद सिद्दीकी क़ादरी चिश्ती वारसी ने आज अपने बयान में कहा कि हम सबको बुजुर्गों के नक्शे क़दम पर चलना चाहिए उनके बारे में उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहिए कि औलिया –ए–किराम ने अपनी अमली जिंदगी को कैसे जिया क्यों अपनी जिंदगी को लोगों की खिदमत में वक्फ कर दिया जब आप उनकी जिंदगी के बारे में जानेंगे तो पता चलेगा कि उन्होंने अपने रब को राज़ी करने के लिए ये सब किया उन्होंने ने कभी किसी में भेद नहीं किया खुद भूखे रहे लेकिन लोगो को खिलाया खुद से पहले लोगो के तन पर कपड़ा डाला झूठ का सहारा नहीं लिया हमेशा हक पर रहे चाहे कितनी ही मुसीबतें क्यों न आई हों । हज़रत ने आगे कहा कि आज कल बिना जांचे परखे लोग अपने थोड़े से या ज्यादा मतलब को हासिल करने के चलते या अपनी झूठी तारीफ पाने के चलते या अपने बचाव के चलते लोगो पर बगैर सोचे समझे झूठा इल्ज़ाम लगा देते और उनकी इस हरकत की वजह से सामने वाला कितनी मुसीबत में घिर सकता है कभी गौर करें ,लोगो को चाहिए कि कभी किसी पर झूठा इल्ज़ाम, बोहतान न लगाएं क्योंकि ऐसा करने से उसकी जिंदगी दुश्वार हो सकती है अगर आपने ऐसा किया तो याद रखो इसी जिंदगी में ये सब आपको भी देखना होगा, इस लिए अपने रब से डरो और तौबा करो और यकीन जानो हमारा परवरदिगार बड़ा रहम वाला और मेहरबान है । अल्लाह हम सबको हिदायत दे और हम सबको नेक रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमाए। दुआ में हिन्दुस्तान मुल्क की तरक्की और खुशहाली और आवाम के लिए दुआ की गई इस मौके पर मुफ्ती मुनीर अहमद नूरी,अमीर हुसैन जूही,मुकीम जूही,हनीफ भाई,तमहीद अहमद,सनी बॉथम,मुन्ना राजपूत,राहुल सागर,संजय,अल्लाह नूर,आदिल अमान,शाहनवाज खान,जमीर अहमद,तौफीक खान आदि ने शिरकत की।



