best news portal development company in india

रेबीज़ रोकें” अभियान के अंतर्गत रेबीज़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – विश्व रेबीज़ सप्ताह के अवसर पर “Stronger Together Against Rabies — साथ मिलकर रेबीज़ रोकें” अभियान के अंतर्गत आज भारतीय इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में रेबीज़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिविल अस्पताल लिजीगंज, फर्रुखाबाद से डॉ. नवनीत गुप्ता एवं श्री सफीक खान ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को रेबीज़ संक्रमण, इसके कारण, बचाव के उपाय तथा कुत्ते या अन्य संक्रमित पशु के काटने के बाद अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉ. नवनीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि रेबीज़ एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य बीमारी है। पशु के काटने या खरोंचने के बाद घाव को तत्काल साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए तथा बिना देरी किए स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण एवं चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने रेबीज़ से बचाव में समय पर टीकाकरण और उचित चिकित्सा उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि आवारा अथवा पालतू पशुओं के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ से बचें और किसी पशु के असामान्य व्यवहार की सूचना संबंधित विभाग को दें। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रेबीज़ से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकीय टीम द्वारा समाधान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से रेबीज़ के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पशु काटने की स्थिति में समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना तथा मानव और पशु दोनों की सुरक्षा के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी विकसित करना रहा।
संदेश:
“जागरूक रहें • समय पर उपचार लें • रेबीज़ से बचाव करें”
Stronger Together — Together Against Rabies

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें