best news portal development company in india

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, फर्रुखाबाद में गांधी जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, फर्रुखाबाद में गांधी जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों के साथ मिलकर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति एवं मानवता के आदर्शों का स्मरण किया।

इस पावन अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन अनुराग दुबे जी ने गांधी जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा सभी को महात्मा गांधी जी के महान आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस समारोह ने सभी को सत्य, शांति, अहिंसा एवं समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर समस्त स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें