best news portal development company in india

कायस्थ सभा के परिवार मिलन समारोह को शास्त्री जयंती के रूप में भव्य आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – कायस्थ सभा फर्रुखाबाद के परिवार मिलन समारोह को शास्त्री जयंती के रूप में भव्य आयोजित किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ चित्रगुप्त जी, लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर मुख्य अतिथि , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ प्रभाग) श्रीमती बिंदिया भटनागर, विशिष्ट अतिथि प्रवीण माथुर (अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन फर्रुखाबाद), कायस्थ सभा अध्यक्ष आलोक रायजादा, सचिव विनोद सक्सेना, महिला कायस्थ सभा की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सक्सेना, फतेहगढ़ कायस्थ सभा आस्था की अध्यक्ष श्रीमती निशा सहाय समाज के संरक्षक डॉ प्रदीप मोहन माथुर एवं श्री श्याम प्रकाश श्रीवास्तव ने पुष्प अर्पित कर , दीप प्रज्वलन कर किया। सभी ने गांधी शास्त्री अमर रहें एवं चित्रगुप्त भगवान की जय के नारों से सभागार गुंजायमान हो गया। गणेशवंदना पर कु शताक्षी ने नृत्य प्रस्तुत किया। देवताओं की स्तुति उपरांत, अतिथि देवो भव के अंतर्गत अतिथियों का उत्तरी पहनाकर, वैज लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

फेंसी ड्रेस में छोटे छोटे बच्चों अनन्या, ध्रुविका, युवराज, काशवी, पिहू आदि ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य में नियति, श्रेया, अकविरा, अनन्या, काशवी आदि ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। जहां बेटियों ने सबका मन मोहा वहीं ध्रुव सक्सेना ने शास्त्री जी का जीवन परिचय एवं प्रखर सक्सेना ने भजन प्रस्तुत किया वहीं यशी, ममता, मीनू, सुधि एवं कुलदीप सक्सेना ने बहुत ही सुन्दर गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रीति, इंद्रा, पूनम, अनीता, पुष्पा, रंजीता, भारती, श्वेता, सीमा, लकी एवं ऋतु आदि ने जहां सुंदर भजन मैने तेरे ही भरोसे हनुमान* की प्रस्तुति दी वहीं *निशा सहाय, अंजना, सुधि, ममता, सारिका, पुष्पा, कल्पना,आदित्य, ऋचा, अल्का, संजया ( नीलू ), शिवाली आदि ने बहुत ही सुंदर लेजी डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागी बच्चों एवं महिलाओं को प्रतिभा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अंत में सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्र गान गाया। सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया।
कार्यक्रम में मुकुल सक्सेना,अजय सक्सेना,मुकेश सक्सेना, नीरज सक्सेना,प्रदीप सहाय, राम मोहन भल्ला, विजय सक्सेना, दिलीप सक्सेना, घनश्याम सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, पंकज सक्सेना, रमेश चंद्र सक्सेना, दीपक रायजादा आदि की उपस्थित रही। कुशल संचालन राजीव भगौलीवाल ने किया। कार्यक्रम व्यवस्था में श्री पंकज सक्सेना (उपाध्यक्ष कायस्थ सभा) के दिशा निर्देशन में कुशल सक्सेना, दिव्यांश सक्सेना, दिव्या रायजादा एवं रजत वर्मा ने विशेष सहयोग किया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें