best news portal development company in india

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों पर चले किसान – जिलाध्यक्ष अजय कटियार

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज किसानों के मसीहा किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन के जिला कार्यालय पर हवन पूजन कर मनाया गया हवन में सभी किसानों ने आहुतियां दी इसके बाद बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर सभी किसानों ने पुष्प अर्पित करने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया इसके साथ ही संगठन द्वारा जिला अधिकारी के नाम 9 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार सदर फर्रुखाबाद विक्रम सिंह चाहर को दिया गया ।

इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा किसान ही इस देश का अन्नदाता है आज की सरकारें किसानों उनकी लागत का भी मूल्य नहीं दे पा रही एक तरफ दुगनी आय का भरोसा दिया था लेकिन किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर जो ब्लेक स्पोट बने हुये है उन जगहों पर यातायात विभाग द्वारा प्रतिदिन लाखों रुपए के चालान किये जाते है जो कि नितांत गलत है हमारा जिले के उच्च अधिकारियों से कहना है है कि पहले ब्लेक स्पोट पर संकेतक और मानक पूर्ण कर लिए जाएं और किसानों में जागरूग अभियान चलाकर सभी को बताया जाए उसके बाद चालान किये जाएं आगे उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी मंडी सातनपुर आलू मंडी किसान हित को देखते हुये एक राष्ट्रीयकृत बैंक खोली जाए जिससे किसानों और वहाँ के आढ़तियों को सहूलियत मिल सके अभी आलू आने में समय है उससे पहले मंडी में पेय जल,शौचालय और अंगोछे के अंदर जो सौदा होती है उसको बंद कराया जाये और आगे उन्होंने कहा कि किसानों को समय का विशेष ध्यान रखें और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांत पर चले तभी जीवन में तरक्की कर सकेंगे इसी कड़ी में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि जनपद में नमस्ते इंडिया दूध डेयरी के जो गांव गांव दूध संग्रह खुले हुए हैं उन सभी के दूध तौलने वाले उपकरणों को बांट माप द्वारा सत्यापित कराना अनिवार्य करे जिससे किसानों के साथ हो रहे धोखा को रोका जा सके और सत्यापित कागजात किसानों के मांगने पर दिखाया जा सके आगे कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी सहित कई वक्ताओं ने वक्तव रखे कार्यक्रम की अध्यक्षता छविनाथ शाक्य ने की और संचालन गोपी शाक्य ने किया।

इस अवसर पर कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सोमवंशी,जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा,जिला सचिव सुशील दीक्षित बाबा जी,बिजनेश यादव, सुग्रीव पाल,पुजारी कटियार, राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, दिनेश सिंह, कश्मीर गंगवार, रामनरेश यादव, अनीस सिंह सोनू सोमवंशी, अंकेश गंगवार,बबलू खटीक,शिवराम शाक्य,टिंकू यादव,दीपक राठौर, अजीत सोमवंशी,अनेंद्र गंगवार,प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें