best news portal development company in india

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के द्वारा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यूपीआई पर 4% चार्ज लगाने के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के द्वारा तहसील परिसर में जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारी पदाधिकारीगण एकत्र हुए 15 अक्टूबर से यूपीआई ट्रांजैक्शन 2000 से ऊपर 4% चार्ज व्यापारियों पर लगाने के विरोध में उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की 15 अक्टूबर से यूपीआई ट्रांजैक्शन पर कर शुल्क लगने से व्यापार की गति कम होगी जिससे बाजार में मंदी पहले से चल रही है और भी मंदी होने की संभावना है जिससे सरकार को भी राजस्व की हानि होगी अतः महोदय से निवेदन है ट्रांजैक्शन पर लगाए जा रहे शुल्क को वापिस लेने की कृपा करें।


जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि व्यापारी हित में मेरा संघर्ष जारी रहेगा। जिसमें नगर अध्यक्ष अमित सेठ,नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल जितेंद्र रस्तोगी विधानसभा अध्यक्ष, कन्हैया लाल उपाध्यक्ष, कमलेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष संगम शाक्य विधानसभा महामंत्री लखपति सक्सेना जिला उपाध्यक्ष अवनीश कौशल महामंत्री किराना कमेटी,अमित रस्तोगी अध्यक्ष किराना कमेटी,मुस्तफा उपाध्याय दीपक शर्मा किराना कमेटी, सौरभ भारद्वाज किराना कमेटी मुकेश गुप्ता नगर मंत्री डॉ विशाल श्री वास्तव संगठन मंत्री आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें