
मिर्जापुर, आरोही टुडे न्यूज , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकता, मजबूती और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय पांडेय जी ने किया धन्यवाद ज्ञापन महासचिव महेन्द्र शुक्ल जी ने किया कार्यक्रम मे आदरणीय राजेन्द्र तिवारी जी ने क्षेत्रीय महामंत्री के सम्मान मे वीर रस और श्रृंगार रस से ओत – प्रोत कविता सुनाया प्रदेश उपाध्यक्ष एस एन पाठक जी ने भी अपने विचार रखे जबकी कल से लगातार बारिस हो रहा है लेकिन बैठक अपने समय पर शुरू हुआ इसके लिए प्रदेश महासचिव शेष मणि चौबे जी ने सबका ह्रदय की अनंत गहराइयों से धन्यवाद दिया।

कुछ पदाधिकारी अत्यधिक भीग गए थे जिससे वह बीच रास्ते से ही वापस चले गए कार्यक्रम मे विष्णु मालवीय, सभाजीत दुबे, विनोद मिश्र, सुरेश पांडेय, नरेश शर्मा, दिनेश शुक्ल उपस्थित थे।



