best news portal development company in india

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि नि0महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया सालिगराम स्थित आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षों और जनसेवा को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नि0 महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव देश के उन विरले नेताओं में से थे, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए काम किया। उन्होंने किसानों को चुंगी से राहत दिलाने से लेकर देश के वीर सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के माध्यम से जनसेवा की मिसाल कायम की। नेताजी सदैव गरीबों, किसानों, मजदूरों, सैनिकों और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों के लिए खड़े रहे।

उन्होंने कहा कि नेताजी की लोकप्रियता और जनसेवा का ही परिणाम था कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधी और आम जनता भी उन्हें सम्मानपूर्वक ‘नेताजी’ कहकर पुकारती थी। देश में अनेक नेता हुए, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने अपने संघर्ष, सादगी, जनसेवा और जनसरोकारों के बल पर जनता के हृदय में जो स्थान बनाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। हम सभी समाजवादियों को गर्व है कि हमें नेताजी के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का अवसर मिला है।

राघव दत्त मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि सभी समाजवादी साथी पूरी ताकत के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और हर हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।

इस अवसर पर रजत क्रांतिकारी, खुर्शीद खान, अमन भारद्वाज, सत्यम अवस्थी, उरूज खान, हरिओम सक्सेना, बादल, अरवाज, एडवोकेट अमित यादव गोल्डी, छोटू शुक्ला, अमित बाथम, ओमकार शुक्ला, कुलदीप राठौर, दीपू शर्मा, शोएब, रवि मिश्रा, सोनू शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, विमल गुप्ता सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें