
कानपुर, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल कैलाश उमराव ने राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय उमेश पटेल जी के टेलीफोनिक निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर महासभा के बैनर तले प्रदेश के सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव उमेश पटेल जी ने यह भी आश्वासन दिया है कि यदि किसी जिले में आर्थिक संसाधनों की कमी आती है, तो राष्ट्रीय स्तर से आर्थिक मदद एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी जिले में जयंती की तैयारियां प्रभावित न हों।
पटेल कैलाश उमराव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनकी जयंती पर भव्य आयोजन करना तथा उनकी प्रतिमाओं का सम्मानजनक रखरखाव करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अपील की कि आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूर्ण करें और सरदार पटेल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
राष्ट्रीय महासचिव जी का निर्देश अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के उत्तर प्रदेश महासचिव आदरणीय योगेन्द्र सचान जी के लखनऊ आवास में रविवार को उनके साथ बैठक में दिये।
इसके साथ ही साथ प्रदेश महासचिव आदरणीय योगेन्द्र सचान जी के साथ सामाजिक मुद्दों एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कुर्मी समाज की भागीदारी पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल कैलाश उमराव, कानपुर इकाई के संरक्षक आदरणीय सुरेश सचान जी, मंडल महासचिव रामराज पटेल, जिला महासचिव पावेन्द्र कटियार एडवोकेट, युवाध्यक्ष मोहित सचान, इंजीनियर गौरव सचान एवं अश्विनी कुमार एडवोकेट उपस्थित रहे।



