best news portal development company in india

एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में व्यापार संगठनों की बैठक, पदाधिकारियों ने दिए सुझाव और सहयोग का भरोसा

SHARE:

कायमगंज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट। कायमगंज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कायमगंज में प्रस्तावित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे गए। सभी ने अपने विचार रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हालांकि, कार्यक्रम की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे। उप जिलाधिकारी ने व्यापारियों के सुझाव सुने और आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, पवन गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पिंटू यादव, महामंत्री शैलेश गुप्ता और श्यामू गुप्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, महामंत्री संजीव अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा, मनोज गंगवार, विशाल गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, राजीव गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, मंत्री सत्यनारायण वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता सिल्की मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। बैठक में अन्य व्यापारी नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें